शहर व राज्य
Trending

कानपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन ने दिव्य महाआरती से दिया नशामुक्ति और जनकल्याण का संदेश

रिपोर्ट – विवेक कृष्ण दीक्षित 

जनकल्याण की भावना के साथ धर्म, राष्ट्र और मानवता के लिए जीवन समर्पित करने का आह्वान करते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन ने कानपुर नगर के राम जानकी वाटिका, हमीरपुर रोड पर भव्य महाआरती का आयोजन किया। इस अवसर पर नशामुक्त परिवार और चेतनशील समाज की दिशा में जागरूकता फैलाने का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

प्रवक्ता रमेश मिश्र ने दिया सेवा और जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के समापन पर संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा निकाली गई नशामुक्ति रैली ऐतिहासिक रही, जिसने समाज में नई चेतना का संचार किया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि “गुरुवर की कृपा और माता भगवती की कृपा से यह संभव हो पाया।” उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि वे अपने जीवन को सकारात्मक कर्मों के लिए समर्पित करें

महाआरती बनी ऊर्जा और संस्कारों का केंद्र

टीम प्रमुख सीमा उत्तम ने कहा कि दिव्य महाआरती केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि एक ऊर्जा केंद्र है, जहां से जीवन की समस्याओं का समाधान निकलता है। उन्होंने कहा कि “हर माता-पिता का दायित्व है कि वे इस आध्यात्मिक यात्रा को अपने बच्चों तक पहुँचाएं।”

धर्म, मानवता और राष्ट्र सेवा को बताया जीवन का उद्देश्य

संगठन के तहसील अध्यक्ष अरविंद मिश्र ने कहा कि “मनुष्य जीवन के तीन प्रमुख कर्तव्य हैं – धर्म की रक्षा, मानवता की सेवा और राष्ट्र की सुरक्षा।” उन्होंने नशे की बुराई को समाज के लिए खतरा बताते हुए महिलाओं और बच्चों पर इसके दुष्प्रभावों को रेखांकित किया।

जिला अध्यक्ष ने जताया आभार, जनजागरण का किया आह्वान

अंतिम वक्ता के रूप में नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष अनूप बाजपेई ने सभी प्रतिभागियों और श्रद्धालुओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन की जनजागरण यात्रा निरंतर जारी रहेगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य पूरी निष्ठा से किया जाएगा।

UP Now

Upnownews.com एक स्वतंत्र न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button