यूपी

Gonda Accident : गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की दर्दनाक मौत

Gonda Accident : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आपको बता दे की, इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नगर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। सभी दर्शन करने के लिए पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे, लेकिन तभी बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में गिर गई। बोलेरो के नहर में गिरते ही चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन तब तक 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे ज्यादातर एक ही परिवार से जो अचानक सड़क नियंत्रण खोने के कारण नहर में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग व पुलिस ने शीशे तोड़कर कुछ यात्रियों को बाहर निकाला, लेकिन 8 को CPR देने के प्रयास के बावजूद बचाया नहीं जा सका। चार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना स्थल पर प्रशासन

घटना स्थल पर डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल सहित प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व किया, हालांकि तब तक कई यात्रियों की जान जा चुकी थी।

मृतक आश्रितों की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के लिए ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों को जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश भी दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि हादसे की एक बड़ी वजह नेशनल हाईवे पर नियमों की अनदेखी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था की कमी रही।

UP Now

Upnownews.com एक स्वतंत्र न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button