देशशहर व राज्यहरियाणा

Ram Rahim News : गुरमीत राम रहीम 13वीं बार जेल से आया बाहर, अब कितने दिनों की मिली फरलो?

Ram Rahim News : यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से फरलो मिल गई है। डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली है। हनीप्रीत उसे लेने पहुंची। वह पुलिस की कड़ी सुरक्षा में राम रहीम को लेने पहुंची। रोहतक की सुनरिया जेल से बाहर आने के बाद वो सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का स्थापना दिवस है। ऐसे में यहां कई बड़े कार्यक्रम होने की संभावना है, जिसे देखते हुए कथित तौर पर गुरमीत राम रहीम ने सिरसा में ही रहने का फैसला किया है।

13 बार मिल चुकी पैरोल

यौन शोषण मामले में सजा पाने के बाद गुरमीत राम रहीम को 13 बार पैरोल मिल चुकी है, जिसे लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली थी, तो कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाया था। कांग्रेस ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यह आशंका जाहिर की थी कि वह चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। कांग्रेस ने अपने पत्र में चुनाव आयोग से मांग की थी कि बाबा राम रहीम को मिली पैरोल को तुरंत खारिज किया जाए। कांग्रेस ने अपने पत्र में बाबा राम रहीम को मिली पैरोल की टाइमिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि उसे ऐसे वक्त में पैरोल मिली है, जब चुनाव में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और हरियाणा में बड़ी संख्या में उसके अनुयायी हैं। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि राम रहीम अपने मुताबिक मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। इसी तरह, अगस्त 2023 में 21 दिन की फरलो और 7 फरवरी, 2022 को दी गई एक और फरलो- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दी गई जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी। जनवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भी गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। बता दें कि 2017 में दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी।

जेल से कब-कब बाहर आया राम रहीम?

  • 24 अक्टूबर 2020 – अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए पहली बार 1 दिन की पैरोल 
  • 21 मई 2021 –  मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल
  • 7 फरवरी 2022 – परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो
  • जून 2022 – 30 दिन की पैरोल मिलने पर यूपी के बागपत आश्रम गया
  • 14 अक्टूबर 2022 – 40 दिन की पैरोल मिली. बाबा ने म्यूजिक वीडियो बनाए
  • 21 जनवरी 2023 –  शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए मिली 40 दिन की पैरोल 
  • 20 जुलाई 2023 – बाबा राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल
  •  21 नवंबर 2023 – 21 दिन की फरलो पर बागपत आश्रम पहुंचा
  • 19 जनवरी 2024 – 50 दिन फरलो पर जेल से बाहर आया
  • 13 अगस्त 2024 – 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम पहुंचा
  • 2 अक्टूबर 2024 – 20 दिन की पैरोल पर यूपी के बरनावा आश्रम पहुंचा
  • 28 जनवरी 2025 – राम रहीम अब 30 दिन की पैरोल पर सिरसा आश्रम पहुंचा
  • 9 अप्रैल 2025 – राम रहीम 21 दिन की फरलो पर सरसा आश्रम पहुंचा है

UP Now

Upnownews.com एक स्वतंत्र न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button