शहर व राज्य
Trending

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश में 5 दिन तक भीषण गर्मी, फिर बारिश से मिलेगी राहत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मौसम में अगले कुछ दिनों तक तेज गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

विशेष रूप से पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में हीट वेव (लू) की स्थिति भी बनी रहेगी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

पांच दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

हालांकि, राहत की खबर यह है कि पांच दिन बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक वर्षा की गतिविधियां शुरू होंगी।

बारिश का यह सिलसिला पूर्वी हिस्सों से शुरू होकर धीरे-धीरे पश्चिमी जिलों तक पहुंचेगा। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी।

सावधानी बरतें, स्वास्थ्य का रखें ख्याल

इस भीषण गर्मी के दौरान लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि ज़्यादा देर तक धूप में न रहें, अधिक मात्रा में पानी पिएं और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें।

UP Now

Upnownews.com एक स्वतंत्र न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button