व्यापारी भी राजनीति में लें भागीदारी, व्यापारी सुरक्षा आयोग गठन की मांग पर बोले अनूप शुक्ला

रिपोर्ट – विवेक कृष्ण दीक्षित
कानपुर:
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की कानपुर इकाई द्वारा एक व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में व्यापारियों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा की।
अनूप शुक्ला ने संबोधन में कहा कि, “उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को संगठित करने के लिए मंडल एक सशक्त अभियान चला रहा है।”

उन्होंने स्पष्ट रूप से यह मांग रखी कि जो व्यापारी राजनीति में सहयोग करते हैं, उनकी भी राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन की भी आवश्यकता जताई ताकि व्यापारियों को सुरक्षा और सम्मान दोनों मिल सके।
अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
डॉ. शुक्ला ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी व्यापारियों को अनावश्यक रूप से चेकिंग और सैंपलिंग के नाम पर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा और आवश्यकता पड़ने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
कानपुर के लेदर उद्योग की सराहना
उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कानपुर का लेदर उद्योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की पहचान बना रहा है, ऐसे में व्यापारियों की सुरक्षा और सुविधाओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
मंडी शुल्क समाप्त करने की घोषणा
अपने भाषण के अंत में अनूप शुक्ला ने मंडी शुल्क समाप्ति की घोषणा करते हुए इसे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंडल व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख लोग

इस आयोजन में अनिल शुक्ला, सेंट्रल यूपी प्रभारी रजत सिंह गौड़, राष्ट्रीय सचिव जय स्वास्थ्य सहित कन्नौज और फर्रुखाबाद से आए अनेक व्यापारी गण शामिल हुए और उन्होंने भी अपने विचार साझा किए।