राजनीति
Trending

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कानपुर उत्तर मंडलों में आयोजित हुई संकल्प सभा

रिपोर्ट – सुहैल अंसारी 

कानपुर: भारतीय जनता पार्टी के कानपुर उत्तर जिले के सभी 14 मंडलों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। यह आयोजन केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया गया।

नारा मऊ मंडल की प्रमुख सभा

इसी क्रम में नारा मऊ मंडल में आयोजित संकल्प सभा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और विधायक नीलिमा कटियार ने सहभागिता की। सभा को संबोधित करते हुए अनिल दीक्षित ने कहा कि, “मोदी सरकार के इन 11 वर्षों में जो विकास हुआ है, उसे समझने के लिए हमें 11 साल पीछे जाना होगा। चाहे बात इंफ्रास्ट्रक्चर की हो या गरीब कल्याण की, या फिर भारत की सामरिक शक्ति की, हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।”

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि, “भारत ने तीन दिन में आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को पाकिस्तान में घुसकर जवाब दिया, जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा में मजबूती का प्रमाण है।”

संकल्प और शपथ ग्रहण

सभा के दौरान संकल्प पत्र का वाचन किया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ ली।

व्यापक आयोजन

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि आज कानपुर उत्तर के सभी 14 मंडलों में यह संकल्प सभाएं आयोजित की गईं। नारा मऊ मंडल की सभा में मंडल अध्यक्ष शुभम दीक्षित, चंद्र मणि चौबे, टिंकू पटेल, जयकरण सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

UP Now

Upnownews.com एक स्वतंत्र न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button