धर्म व ज्योतिष

Somwar Ke Upay : सोमवार को इन उपायों को करने से मिलता है मनचाहा जीवनसाथी, बन जाते हैं बिगड़े हुए काम

नई दिल्ली – Somwar Ke Upay:  हिंदू धर्म में हर एक दिन का अपना एक अलग महत्व होता है। अगर आप उस दिन कुछ विशेष उपाय करते हैं तो आपको देवी देवता मनचाहा वरदान दे सकते हैं। अगर आप देवों के देव महादेव के भक्त हैं तो सोमवार के दिन आप उनकी विशेष पूजा कर सकते हैं। क्योंकि सोमवार का दिन शंकर जी की ही होता है। कहा जाता है भोलेनाथ बहुत ही दयालु होते हैं। आप अपनी तपस्या से उन्हें खुश करके उनसे मनचाहा वरदान पा सकते हैं।

अगर आप चाहते हैं की आपको मनचाहा साथी मिले तो इसके लिए आपको सोमवार को कुछ उपाय करने होंगे। आमतौर पर स्त्रियां अच्छा वर पाने के लिए सोमवार को व्रत रखती है। इसके अलावा और भी कई उपाय होते हैं जिन्हे करने से अच्छा जीवनसाथी तो मिलता ही साथ ही साथ आपके जीवन में आने वाले समस्याएं भी दूर होती हैं और आपके बिगड़े हुए काम बनते हैं।

सोमवार को कौन से उपाय करें

अगर आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं से निदान पाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सोमवार के उपायों को अपनाएं। इन उपायों से शिव जी अति प्रसन्न होते हैं और वो आपको मनचाहा वरदान दे सकते हैं।

1. सोमवार के दिन देवों के देव महादेव को तिल और जौ जरूर अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपको अपने पापों से मुक्ति मिल जाती है।

2. सोमवार के दिन शंकर जी को चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से महादेव आपसे खुश हो सकते हैं।

3. कोशिश करें सोमवार के दिन श्वेत वस्त्र धारण करें। श्वेत वस्त्र पहनने से आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आपके मन में कोई नकारात्मक विचार नहीं आएगा।

4. सोमवार को किसी शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ को प्रसाद चढ़ाएं। गरीबों को दान करें। ऐसा करने से शिव जी आपसे बहुत प्रसन्न होंगे।

5. सोमवार के दिन शिव जी का गाय के कच्चे दूध से दूध अभिषेक करें। इस दौरान सफेद चीजों का दान करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो शिव जी आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। upnownews.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button