नौकरीयूपी

UP Police Bharti : यूपी पुलिस में निकली बंपर भर्ती, जानले आवेदन करने की आखिरी तारीख समेत सभी जानकारी

UP Police Bharti 2025 : यूपी में पुलिस बल को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा अप्रैल और मई माह में नई भर्ती प्रक्रिया के शुरू करने का ऐलान किया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड अप्रैल और मई में 28138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करेगा।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह या मई 2025 के प्रथम सप्ताह से अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के 4242 पद, प्लाटून कमांडर (पीएसी) के 135 पद, प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल) के 60 पद और जनपद बंदायू, लखनऊ व गोरखपुर के लिए महिला पीसी के 106 पद शामिल हैं। जिसके तहत कुल 4543 पदों पर उप निरीक्षक स्तर की भर्ती की जाएगी।

कौन-कौन से पदों पर निकली भर्ती?

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए विभिन्न पदों की घोषणा की गई है। ये पद खासकर सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और जेल वार्डन के हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए कुल 28,138 पदों पर आवेदन किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख पद निम्नलिखित हैं:

  • सब-इंस्पेक्टर (SI) – 4,543 पद
  • उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस – 4,242 पद
  • उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (महिला) पीएसी – 106 पद
  • प्लाटून कमांडर – 135 पद
  • उपनिरीक्षक प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल) – 60 पद
  • सिपाही (Constable) – 19,220 पद

सिपाही पदों का विवरण

  • आरक्षी पीएसी – 9,837 पद
  • आरक्षी विशेष सुरक्षा बल – 1,341 पद
  • आरक्षी पीएसी महिला (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) – 2,282 पद
  • आरक्षी नागरिक सुरक्षा – 3,245 पद
  • आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस – 2,444 पद
  • आरक्षी घुड़सवार पुलिस – 71 पद

जेल वार्डन और कंप्यूटर ऑपरेटर पद

इसके अलावा, 2,833 जेल वार्डन के पदों पर भी भर्ती निकली है। साथ ही, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, रेडियो सहायक परिचालक के 44 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

खेल कोटे में भर्ती

खेल कोटे के तहत भी भर्तियां की जाएंगी, जिनमें नागरिक पुलिस के 91 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 372 पद और सिपाही पीएसी के 174 पद शामिल हैं।

इसके साथ ही रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया में अग्रिम कार्यवाही अप्रैल-मई 2025 में शुरू की जाएगी। इस प्रकार निकट भविष्य में कुल अठाईस हजार से अधिक पदों हेतु विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही इस वर्ष प्रारम्भ की जायेगी। कुशल खिलाड़ी के अन्तर्गत उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 91 पदों व आरक्षी नागरिक पुलिस 372 एवं आरक्षी पीएसी 174 पदों के लिए भी कार्यवाही प्रचलित है। इसमें अप्रैल माह, 2025 के तीसरे सप्ताह से अभिलेखों की संवीक्षा एवं खेल कौशल परीक्षण की प्रकिया प्रारम्भकी जायेगी। सभी भर्तियों के संबंध में जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट व सोशिल मीडिया पर जल्द ही आगे की जानकारी दी जायेगी।

UP Now

Upnownews.com एक स्वतंत्र न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button