ब्रेकिंग: UP में रामनवमी पर किया गया छुट्टी का एलान – जानिए किस दो दिन रहेगा सरकारी अवकाश

रिपोर्ट – ब्रजेश शर्मा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के पावन अवसर पर जनभावना का सम्मान करते हुए 26 और 27 मार्च 2026 को सरकारी अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि प्रदेशवासियों को उत्सव को शांति और उल्लास के साथ मनाने का अवसर मिल सके।
पहले केवल 26 मार्च को अवकाश था, लेकिन अब 27 मार्च को भी अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सार्वजनिक सेवाएं बंद रहेंगी। इसके साथ ही, इस अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रदेश भर में किया जाएगा।

सरकारी अधिकारीयों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि आपातकालीन सेवाएं और अस्पताल जैसी आवश्यक सेवाएं इस अवकाश में भी सामान्य रूप से कार्यरत रहेंगी।
यूपी में रामनवमी का यह दो दिवसीय अवकाश प्रदेशवासियों के लिए उत्सव और श्रद्धा का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देगा।



