देशमौसमयूपी

UP Weather Update : 24 घंटे में बदलने वाला है UP के मौसम का हाल, क्या होली से पहले बारिश की फुहारों में डूब जाएगा यूपी?

UP Weather Update : लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आपको बता दे की मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को हल्की गर्मी बढ़ सकती है, क्योंकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन प्रदेश में बुधवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को सुबह और देर रात हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 13 से 15 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। 14 मार्च को होली के दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगर बारिश होती है तो दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, हालांकि होली के उल्लास में कोई कमी नहीं आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button