Health Tips : बढ़ती उम्र के साथ डेली रूटीन में शामिल कर लें ये पांच चीजें

नई दिल्ली – Health Tips : इस धरती पर जिसने भी जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है। किसी भी व्यक्ति का निर्धारित नहीं कि वो कितने साल तक जिएंगे। लेकिन अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके आप अपने जीवन को बढ़ा सकते हैं। आज के समय में कहा जाता है एक व्यक्ति औसतन 60 साल तक ही जीता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी उम्र और बढ़ जाए, आप पृथ्वी पर कुछ दिन ज्यादा बिता पाएं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाना पडे़गा।
लॉन्ग लाइफ के लिए डेली रूटीन में शामिल करें ये चीजें
आइए जानते हैं कि डेली रूटीन में किन चीजों को शामिल करके अपने जीवन को बढ़ाया जा सकता है।
पानी-पीना: अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। हमारे शरीर में 65 फीसदी से ज्यादा पानी होता है। शरीर डिहाइड्रेट होने से समस्या हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आप बीमार न हों तो रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी तो जरूर पिएं। वैसे औसतन शरीर के हिसाब से 3 से 5 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है।
हेल्दी डाइट: आपको अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करना होगा। हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन वाले अनाज आदि चीजों को डेली अपनी डाइट में लेना होगा। शरीर स्वस्थ रहेगा तो आप लंबा जिएंगे।
योग: शरीर को फिट रखने के लिए जितना जरूरी खान-पीन है उतना ही जरूरी एक्सरसाइज करना भी है। मेंटली और शारीरिक तौर से फिट रहने के लिए योग बहुत ही जरूरी है। इसलिए रोजाना योग जरूर करें।
वजन: अपने शरीर के हिसाब से ज्यादा मोटा होने से बचें। अगर आपका वेट बढ़ रहा है तो उसे कम करने के लिए अपनी डाइट में वेट कम करने वाली चीजों को शामिल करें। अपने वजन को मेंटेन रखें।
नींद है जरूरी: एक हेल्दी बॉडी के लिए नींद बहुत जरूरी है। अगर आप अपने आपको स्वस्थ रखना चाहते हैं तो नियमित 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले।
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य जानकारियो पर आधारित है। upnow.com इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें।