अपराध व घटना
Trending

कानपुर पुलिस ने दीनू उपाध्याय गैंग की सूची की जारी, जमीन कब्जा मामलों में 15 नाम शामिल

कानपुर पुलिस ने जारी की दीनू उपाध्याय गैंग की सूची, 15 सदस्यों पर जमीन कब्जा करने का आरोप

रिपोर्ट: नीरज तिवारी

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत शहर के बहुचर्चित दीनू उपाध्याय गैंग की सूची सार्वजनिक कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह गैंग लोगों को डराने-धमकाने और जबरन जमीन कब्जाने जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है।

इस कार्रवाई को पुलिस ने शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

ये हैं गैंग के मुख्य सदस्य

पुलिस द्वारा जारी की गई सूची में कुल 15 सदस्यों के नाम शामिल हैं, जो निम्नलिखित हैं:

  1. दीनू उपाध्याय
  2. अरिदमन सिंह
  3. धीरज दुबे उर्फ ट्विंकल
  4. दीपक जादौन
  5. गोपाल सिंह
  6. मनु उपाध्याय
  7. नारायण भदौरिया
  8. नीरज दुबे
  9. राम खिलावन
  10. संजय उपाध्याय
  11. सत्येंद्र त्रिवेदी
  12. अनूप शुक्ला
  13. विकास ठाकुर उर्फ विक्की ठाकुर
  14. धर्मेंद्र सिंह उर्फ धरमू यादव
  15. श्रोत गुप्ता

पुलिस की सख्ती से मचा हड़कंप

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को कई महीनों से इन व्यक्तियों के खिलाफ भू-माफियागिरी, धमकी और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कब्जेदारी की शिकायतें मिल रही थीं। यही नहीं, कई मामलों में इन पर सामाजिक शांति भंग करने का भी आरोप है।

आगे की कार्रवाई की तैयारी

इसके अलावा, पुलिस अब इस गैंग से जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों की जांच और कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button