कानपुर: साढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने मचाया शोर – जानिए किस गांव में हुई चोरी और क्यों ले गए बकरी?

रिपोर्ट – नौशाद अली
कानपुर: साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री गांव में बीती रात एक बड़ी चोरी ने गांव वालों और प्रशासन को हिला कर रख दिया है। हल्का नंबर पांच के अंतर्गत आने वाले इस गांव में अज्ञात चोरों ने घर तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी और कीमती बकरियां चोरी कर ली।
आगे जानिए किसके घर में हुआ चोरों का तांडव
घटना के अनुसार, रामकिशन अपने परिवार के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे। घर खाली देखकर चोरों ने ताले तोड़कर घर में प्रवेश किया और जमकर तोड़फोड़ की। घर के अंदर बिखरे सामान और टूटे-फूटे सामान ने सुबह लौटे परिवार को हैरान कर दिया।

चोरों ने घर में रखे लाखों के जेवरात और नकदी के अलावा, आंगन में बंधी 10 कीमती बकरियों को भी चोरी कर लिया। यह देखकर ग्रामीण स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों ने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठाए और कहा कि रात की गश्त के दावों के बावजूद चोर इस तरह चोरी करने में सक्षम हैं।
सुबह होते ही लगने लगी भीड़
सूचना फैलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी घटनाओं से गांव वालों में डर और असुरक्षा की भावना फैलती है। वहीं, पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश में विशेष टीमें भेजी हैं।

गांव के आस – पास बढ़ाई गई निगरानी
साढ़ थाना क्षेत्र के प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटना की त्वरित पहचान और संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। इसके साथ ही, आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
ग्रामीणों ने गस्त बढ़ाने की रखी मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए न केवल गश्त बढ़ाई जाए, बल्कि पुलिस और गांव वालों के बीच बेहतर समन्वय भी स्थापित किया जाए। इससे भविष्य में इस प्रकार की वारदातों की संभावना कम होगी।

घटना के बाद परिवार मानसिक रूप से प्रभावित हुआ है। रामकिशन ने बताया कि उनके लिए घर और मवेशियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन से अपेक्षा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खोए हुए सामान की भरपाई की जाए।
अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी थाना पुलिस
पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय गवाहों और संदिग्धों की तलाश के माध्यम से मामले का खुलासा करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में प्रगति होने की उम्मीद है।
बकरियों का ले जाना पुलिस के लिए सवाल

आपको बताते चलें कि जिन अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है उसमे लाखों के जेवरात और नगदी ले जाना तो चोरी की फितरत में आता है लेकिन बकरियों को साथ ले जाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है क्योंकि अब तक जो देखा गया है कि शातिर चोर गैंग अलग होता है और बकरी चोर गैंग अलग – अब पुलिस किस चोर गैंग पर नजर घुमाती है यह तो खुलासे में देखने को मिलेगा।



