अपराध व घटनादेशयूपीस्वास्थ्य

कानपुर राजा हॉस्पिटल कांड: 20 अस्पतालों पर गिरी गाज, 6 NICU-OT सील

कानपुर के बिठूर राजा हॉस्पिटल में नवजात बच्ची की वॉर्मर मशीन में जलकर दर्दनाक मौत ने सनसनी मचा दी। जन्म के 90 मिनट बाद ही यह हादसा हुआ।

राजा हॉस्पिटल कांड: मासूम की ऐसी हुई हालत

  • महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
  • NICU में बिना अनुमति वॉर्मर मशीन चली, बच्ची जली।
  • लाइसेंस निरस्त, जांच शुरू।
  • अब पूरे शहर में अस्पताल छापा!

प्रशासन की नींद टूटी और बुधवार को ताबड़तोड़ छापेमारी! अवैध NICU और स्वास्थ्य मानक उल्लंघन के खिलाफ सख्ती! अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नोडल नर्सिंग होम) और कल्याणपुर पुलिस की टीम ने कल्याणपुर में दबिश दी।

6 अस्पतालों के NICU/OT सील, 14 को नोटिस

जांच टीम ने कल्याणपुर क्षेत्र में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करते हुए मानकों का उल्लंघन करने वाले 6 नर्सिंग होम के ऑपेरशन थिएटर (OT) और एनआईसीयू (NICU) को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। इसके अलावा, 14 अन्य अस्पतालों को गंभीर खामियों के चलते नोटिस थमाया गया है।

इन अस्पतालों पर हुई सख्त कार्रवाई:

निरीक्षण के दौरान जहां नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं, वहां प्रशासन ने कोई रियायत नहीं बरती:

अस्पताल का नामकी गई कार्रवाई
मां चाइल्ड केयर हॉस्पिटलएनआईसीयू समेत पूरा अस्पताल सील
खाटू नर्सिंग होमआईसीयू (ICU) सील
एहसास हॉस्पिटलएनआईसीयू (NICU) सील
एंजल हॉस्पिटलओटी (OT) सील
रिलैक्स हॉस्पिटलओटी (OT) सील
जी1 हेल्थ सेंटरओटी (OT) सील

जांच टीम ने नोटिस वाले 14 अस्पतालों को ‘अल्टीमेटम’

प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि:

  • जब तक क्लीयरेंस न मिले, कोई भी नया मरीज भर्ती नहीं किया जाएगा।
  • वर्तमान में भर्ती मरीजों को सुरक्षित रूप से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए।
  • श्री राधे मेडिकल सेंटर
  • चरक नर्सिंग होम
  • आरोग्य मेडिकल सेंटर
  • जीवन हॉस्पिटल
  • रूद्राक्ष हॉस्पिटल
  • श्री राधे हॉस्पिटल
  • माधव हॉस्पिटल
  • मां वैष्णवी हॉस्पिटल
  • प्रांजल मेडिकल सेंटर
  • शिव हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर
  • भूमि हॉस्पिटल
  • न्यू नीलम सरोज हॉस्पिटल
  • बालाजी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर
  • ओम शक्ति हॉस्पिटल

प्रशासन की चेतावनी: स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि अवैध रूप से चल रहे और मानकों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

UP Now

Upnownews.com एक स्वतंत्र न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button