Aaj Ka Rashifal : 9 मार्च को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 March 2025 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 9 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।
मेष –
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलने वाली है। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण को लेकर कुछ योजनाएं चल रही हैं, तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।
वृष –
मन मुताबिक तरीके से दिन बीतेगा। सभी कामों की रूपरेखा बना लें। काफी समय से युवा किसी कार्य को लेकर कोशिश कर रहे थे, तो उससे संबंधित उचित परिणाम हासिल होने की उम्मीद है।
मिथुन –
आज परिवार के सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेगी। जिसमें आपके निर्णय बहुत अच्छे होंगे। राजनीतिक या अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपका कोई रुका काम पूरा हो सकता है।
कर्क –
आज कुछ नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। नजदीकी संबंधी की मदद से योजनाओं को क्रियान्वित करने में सफलता मिलेगी। महिलाएं अन्य गतिविधियों के साथ अपने व्यक्तिगत कामों के लिए भी समय निकाल लेंगी। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह संबंधी खरीदारी भी संभव है।
सिंह –
आपकी उपलब्धियों से ईर्ष्या करके कुछ लोग आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं। आप परवाह न करके अपने कामों में लगे रहें। निश्चित सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत और सामाजिक कामों में व्यस्तता रहेगी।
कन्या –
पारिवारिक और निजी जिम्मेदारियों को निभा लेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में समय व्यतीत करने से बहुत शांति और हल्का महसूस करेंगे। घर में सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। कीमती उपहार मिल सकता है।
तुला –
आज पिछले समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। इस दौरान कुछ मनचाहे अवसर मिल सकते है। कुछ समय धार्मिक व आध्यात्मिक स्थल पर अथवा गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको सुकून और शांति महसूस होगी।
वृश्चिक –
डेली रूटीन के कामों से हटकर थोड़ा समय खुद को जांचने में बीताएं। इससे आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। इस समय ग्रह स्थितियां अनुकूल है। विशेष निर्णय लेने में परिवार का भी सहयोग रहेगा।
धनु –
कुछ समय से आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके स्वभाव में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है। हर काम को सहज करने की वजह से काम सुगमता से बनते जाएंगे।
मकर –
प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने संबंधी कोई योजना फलीभूत होने की उम्मीद है। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी। आपके संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में उचित सामंजस्य रहेगा।
कुंभ –
आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा समस्या का हल भी निकाल लेंगे। आपकी कार्य कुशलता में निखार आएगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे।
मीन –
अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने के लिए आपके प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आप का विशेष योगदान रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात होने की संभावना है। जो युवा विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं उनके काम आसानी से बनते जाएंगे।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी upnownews.com नहीं लेगा।)