देशनई दिल्लीव्यापार

Gold Rate Today : सोने ने बनाया अब नया रिकॉर्ड, पहली बार गोल्ड 96 हजार के पार, जाने गोल्ड – सिल्वर के लेटेस्ट दाम

नई दिल्ली – Gold Rate Today In India : भारत में सोना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। सोने के दामों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू बाजार दोनों ही जगह सोना के दाम ने नया रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण गोल्ड और सिल्वर रेट में तेजी देखी जा रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में भारत में सोना 1.10 लाख रुपये तक जा सकता है।

सोने के भाव में उछाल

आज भी सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं सुबह लगभग 6 बजे ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई थी। अभी सुबह 10.02 बजे एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड) में सोने के भाव में उछाल देखा गया है।

24 कैरेट सोने की कीमत

24 कैरेट सोने का भाव 95,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं ये 95,852 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर आज का हाई रिकॉर्ड बना चुका है। कल यानी 16 अप्रैल को 9 बजे के करीब ही 24 कैरेट सोने की कीमत 94,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंची थी। जिसका मतलब है कि आज सोने के भाव में हल्की बढ़ोतरी ही आई है।

ग्लोबल बाजारों में कितनी रही सोने की कीमत?

जानकारी के मुताबिक शुरुआत सत्र में गोल्ड की कीमत ग्लोबल बाजारों में 3,357.40 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं इस हफ्ते अब तक बुलियन में 3% से भी ज्यादा की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.2% बढ़कर 3,351.50 डॉलर पर पहुंच गया है। ये रिपोर्ट तकरीबन सुबह 9 बजे की है।

चांदी के दाम में आई गिरावट

एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के अनुसार चांदी की कीमत में गिरावट आई है। जहां सोना आज और महंगा हो गया है। वहीं चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। अभी लिखते समय, सुबह 10.06 बजे चांदी के दाम में लगभग 960 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई है। अभी एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का दाम 95,177 रुपये चल रहा है।

लगातार बढ़ रही सोने की कीमत

फिलहाल सोने की कीमतें ऊंचाई की ओर बढ़ रही हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि यह रफ्तार अभी थमेगी नहीं। ऐसे में जो लोग निवेश के नजरिए से सोना खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह समय महत्वपूर्ण हो सकता है। हालांकि बाजार की स्थितियों पर नजर रखना भी जरूरी है। ताकि सही समय पर सही फैसला लिया जा सके।

UP Now

Upnownews.com एक स्वतंत्र न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button