Nagpur Violence Case : अब तक कुल 84 लोग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी गिरी गाज

Nagpur Violence Case : महाराष्ट्र पुलिस ने नागपुर हिंसा के सिलसिले में अब तक 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार अब तक कुल 10 FIR दर्ज किए गए हैं। इनमें से 4 FIR नागपुर साइबर सेल पुलिस ने दर्ज की है। आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस में विधानसभा में अफवाह फैलाए जाने की साजिश का खुलासा किया था।
नागपुर हिंसा मामले में अब तक 84 लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। गृह राज्य मंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून का डर पैदा किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
मंत्री ने कहा- मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस
कदम ने कहा कि दंगाइयों ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने का दुस्साहस किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम दिखाएंगे कि पुलिस का डर क्या होता है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’’ मंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पुलिस का मनोबल प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कदम ने कहा, ‘‘पुलिस हिंसा के पीछे के मुख्य षड्यंत्रकारी की तलाश कर रही है।’’ मंत्री ने सोशल मीडिया पर गलत वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
नागपुर में कब हटेगा कर्फ्यू
नागपुर हिंसा के बाद से कर्फ्यू है, जिसे गुरुवार के दिन सुरक्षा समीक्षा करने के बाद कर्फ्यू में राहत दी जा सकती है। वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। गृह राज्य मंत्री ने बताया कि हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून का डर पैदा किया जाएगा।
आखिर कैसे भड़कीं हिंसा
सोमवार को यह सब तब शुरू हुआ जब एक दक्षिणपंथी संगठन ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान धार्मिक ग्रंथ जलाए जाने की अफवाह फैल गई, जिसने आग में घी डालने का काम किया। देखते ही देखते मध्य नागपुर के इलाकों में भीड़ सड़कों पर उतर आई। कुछ लोगों ने पेट्रोल की बोतलें, लाठियां और पत्थरों के साथ हमला शुरू कर दिया। हिंसा के बारे में बताते हुए एक स्थानीय निवासी ने कहा, “उपद्रवियों ने दरवाजे पर लातें मारीं, गाड़ियां तोड़ीं और खिड़कियों पर पत्थर फेंके। हम डर के मारे घर में छिपे रहे।