अपराध व घटना
Trending

कानपुर: आपसी विवाद में घायल विवाहिता की मौत, आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – पुनीत कुमार   

कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र के मिंडा निवादा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला पर उसके पति द्वारा गुरुवार शाम फावड़े से हमला किया गया था, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई

कई दिनों से चल रहा था विवाद

पीड़िता की पहचान रूबी देवी (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनकी शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व बराती लाल से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं।
परिजनों के अनुसार, बराती लाल नशे का आदी है और इसी कारण दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। गुरुवार को जब वह घर लौटा तो एक बार फिर कहासुनी हुई और उसने फावड़े से पत्नी पर हमला कर दिया

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रूबी को शिवराजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।
हालांकि, उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई

आरोपी फरार, तलाश जारी

विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

UP Now

Upnownews.com एक स्वतंत्र न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button