स्वास्थ्यखान-पान

Green Tea : सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी फायदेमंद है ग्रीन टी, जाने क्या लीवर के लिए खतरनाक हो सकती है ग्रीन टी?

नई दिल्ली – Green Tea : हमारे दैनिक जीवन की शुरुआत चाय के साथ होती है। लेकिन खाली पेट दूध वाली चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। कुछ लोग दूध तो कुछ काली तो कुछ ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। वजन घटाने के लिए अधिकतर लोग ग्रीन टी पीना ही पसंद करते हैं। फिटनेस के मामले में ग्रीन टी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। ग्रीन टी के सेवन से स्किन में निखार आता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है। हालांकि, हमें ये ध्यान रखना होगा कि हम चाय किस समय, कितनी मात्रा और कितनी मात्रा में पी रहे हैं। क्योंकि इसकी टाइमिंग औऱ क्वाटिंटी बहुत मायने रखती है।

सेहत के लिए ग्रीन टी जितनी फायदेमंद है उतनी ही नुकसानदायक भी है। अगर हम सही मात्रा और सही समय पर इसका सेवन नहीं करते इसके कई दुष्परिणाम हमें देखने को मिल सकते हैं। आइए ग्रीन टी से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

क्या सुबह-सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीना चाहिए या नहीं?

कुछ हेल्थ साइट के मुताबिक अगर खाली पेट ग्रीन टी पीने से पेट दर्द से निजात पाया जा सकता है। अगर आपके पेट में दर्द रहता है, एसिडिटी है, जलन रहती है, कब्ज की समस्या है तो खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें इसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको उल्टी हो सकती है।

एक दिन में कितनी मात्रा और कब पिएं ग्रीन टी?

वजन घटाने के मामले में ग्रीन टी बहुत ही फायदेमंद है. सुबह नाश्ते से एक घंटे पहले इसका सेवन किया जा सकता है। एक दिन में 3 से 4 कप से ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। अगर आप इसमें दूध और चीनी मिलाकर पीते हैं या खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीते हैं तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसके ज्यादा सेवन से लीवर की समस्या हो सकती है।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.upnownews.com इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले।)

UP Now

Upnownews.com एक स्वतंत्र न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button