धर्म व ज्योतिष

नमस्कार साथियों! कैसे हैं आप? कैसा रहेगा आज आपका दिन? इस जानकारी के लिए पढ़िए अपना राशिफल

नमस्कार साथियों कैसे हैं आप और कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन इसके लिए हम लेकर आएं हैं आज का आपका भविष्यफल तो देर किस बात की बने रहिए हमारे साथ और आगे चुनिए अपनी राशि और जानिए आज का भविष्य

दैनिक राशिफल (आज का भविष्यफल)

मेष

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गृहिणियां विशेष सावधानी रखें, रसोई में चोट लग सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब संभव है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

वृषभ

अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घरेलू कार्य समय पर होंगे। सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी।

मिथुन

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है। भूमि-भवन खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़े लाभ के योग हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी से बचें।

कर्क

धनलाभ के अवसर मिलेंगे। पार्टी या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। पारिवारिक चिंता बनी रह सकती है।

सिंह

पुराने शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। बेवजह विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है—धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट संभव है, लापरवाही न करें। आय स्थिर रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा।

कन्या

परिवार के छोटे सदस्यों के अध्ययन व स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, सावधानी रखें। थोड़े प्रयास से कार्य सिद्ध होंगे। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। निवेश में विवेक रखें। धनार्जन होगा।

तुला

थकान महसूस होगी, आराम की आवश्यकता है। दूर से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। धनागम होगा।

वृश्चिक

स्वास्थ्य साथ नहीं देगा, ध्यान रखें। उत्साह बढ़ेगा। कार्य की बाधाएं दूर होंगी और स्थिति लाभप्रद रहेगी। बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ संभव है। सट्टा व लॉटरी से दूर रहें। रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें।

धनु

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। तनाव रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों की जिम्मेदारी न लें। व्यवसाय सामान्य रहेगा।

मकर

ऐसा कोई कार्य न करें जिससे अपमानित होना पड़े। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। देनदारी समय पर चुका पाएंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। भाग्य साथ देगा। धनार्जन होगा।

कुंभ

आशंका के कारण निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है। योजना में परिवर्तन संभव है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों की सहायता का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारी अनुबंध होंगे।

मीन

अनहोनी की आशंका रह सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

UP Now

Upnownews.com एक स्वतंत्र न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button