TCS नासिक केस में बड़ा मोड़: HR निदा खान के आतंकी कनेक्शन! जैश की ‘डॉ. शाहीन’ से जुड़े तार, दिल्ली स्पेशल सेल की एंट्री

रिपोर्ट – सौरभ तिवारी
नासिक/दिल्ली: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण का मामला अब केवल कॉर्पोरेट क्राइम नहीं रहा, बल्कि यह एक गहरी ‘हाइब्रिड आतंकी’ साजिश में बदल गया है। फरार चल रही मुख्य आरोपी HR निदा खान का संबंध सीधे तौर पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से सामने आया है। इस खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, NIA और ATS भी जांच में कूद पड़ी हैं।
लाल किला धमाके की मास्टरमाइंड से कनेक्शन
जांच एजेंसियों को जो सुराग मिले हैं, वे होश उड़ा देने वाले हैं। पता चला है कि निदा खान लंबे समय से डॉ. शाहीन शाहिद के संपर्क में थी। डॉ. शाहीन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग ‘जैश उल मोमिनात’ की भारत प्रमुख और लाल किला बम धमाके की मुख्य आरोपी थी। अब पुलिस इस ‘क्राइम कुंडली’ को खंगाल रही है कि कैसे एक कॉर्पोरेट HR आतंकी विचारधारा के लिए ‘स्लीपर सेल’ की तरह काम कर रही थी।
कॉर्पोरेट ऑफिस बना कट्टरपंथ का अड्डा?
नासिक पुलिस ने अब तक 9 FIR दर्ज की हैं। 12 महिला कर्मचारियों ने निदा खान पर जो आरोप लगाए हैं, वे किसी डरावनी फिल्म जैसे हैं:
सॉफ्ट टारगेट: निदा विशेष रूप से 20-25 साल की कम उम्र की हिंदू लड़कियों को निशाना बनाती थी।
जबरन मजहबी शिक्षा: लड़कियों को कलमा पढ़ने, नमाज अदा करने और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जाता था।
मानसिक प्रताड़ना: मना करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी और अश्लील कमेंट्स के जरिए उनका मानसिक शोषण किया जाता था।
दिल्ली स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की दस्तक
मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित SIT ने अब राज्य खुफिया विभाग (SID), आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से तकनीकी मदद मांगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल बहुत जल्द नासिक पहुंचने वाली है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह ‘व्हाइट-कॉलर टेरर’ का मामला है, जहां कॉर्पोरेट पदों का इस्तेमाल युवाओं के ब्रेनवॉश और कट्टरपंथी भर्ती के लिए किया जा रहा था।
कंपनी की कार्रवाई और फरार आरोपी
TCS ने मामले में नामजद सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जबकि एजीएम अश्विनी छनानी जैसे कुछ आरोपी जेल में हैं, निदा खान अब भी फरार है। पुलिस उसकी डिजिटल हिस्ट्री, व्हाट्सएप चैट्स और पुराने दस्तावेजों को खंगाल रही है ताकि उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का पर्दाफाश किया जा सके।



